Site icon Hindi Dynamite News

LIVE UP Assembly Elections Result: उत्तर प्रदेश में वोटों की गिनती शुरू, डाइनामाइट न्यूज़ पर देखें सबसे तेज रूझान

उत्तर प्रदेश में वोटो की गिनती शुरू हो चुकी है। यूपी चुनाव के सबसे तेज रूझान और नतीजे देखें डाइनामाइट न्यूज़ पर।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
LIVE UP Assembly Elections Result: उत्तर प्रदेश में वोटों की गिनती शुरू, डाइनामाइट न्यूज़ पर देखें सबसे तेज रूझान

लखनऊ: भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए वोटो की गिनती जारी है। उत्तर प्रदेश चुनाव के मतगणना के शुरुआती रूझान आ गए है। चुनाव आयोग के रुझानों में भाजपा सबसे आगे चल रही है। वहीं समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। चुनाव आयोग के रूझान के अनुसार 12:30 बजे तक प्रदेश में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। यहां भाजपा 248 सीटो के साथ बढ़त बनाए हुए है। वहीं 114 सीटों के साथ समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर है।   

चुनाव आयोग के रूझान के अनुसार उत्तर प्रदेश में सुबह 10:42 बजे तक भाजपा उत्तर प्रदेश में सबसे आगे चल रही है। रूझान के मुताबिक भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। विधानसभा की 403 सीटों में से भाजपा 227 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं समाजवादी पार्टी 91 सीटों के साथ दूसरे नंबर है, 8 सीटों पर अपना दल और 4 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।      

चुनाव आयोग के रूझान के अनुसार सुबह 10:13 बजे तक भाजपा 102 सीटों पर सबसे आगे चल रही है। वहीं दूसरे नंबर समाजवादी पार्टी 46 सीटों के साथ है, अपना दल 5 सीटों पर और 4 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।  

आज उत्तर प्रदेश के 403 सीटों पर उम्मीदवारों की जीत और हार के नतीजे सामने आएगे। वैसे तो उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर उम्मीवारों का घमासान मचा हुआ है। लेकिन कुछ सीट ऐसी है जिन पर सभी की निगाहें टीकी हुई है। 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चुनाव की मतगणना की शुरूआत हो चुकी है। कुछ ही देर में शुरूआती रूझान का आना भी शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में 7 चरणो में मतदान पूरा हुआ था। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को हुआ था। पहले चरण में उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर 61.63 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं आखिरी चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ। सातवें चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर वोट डाले गए। जिसमें कुल 57.53 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश चुनाव में भारतीय जतना पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कांटे की टक्कर है। वहीं मतगणना से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने EVM को लेकर सत्तापक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में भी वोटो की गिनती शुरू हो गई है। आज पांचों राज्यों के चुनाव के नतीजो को लेकर लोगों का इंतजार खत्म हो जाएंगा।  

Exit mobile version