Good News: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के घर आया नन्हा मेहमान, दूसरी बार बेटे को दिया जन्म

डीएन ब्यूरो

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर एक बार फिर से नन्हा मेहमान आया है। आज करीना कपूर ने खान ने बेटे को जन्म दिया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

करीना कपूर ने आज बेटे को दिया जन्म

करीना कपूर ने आज एक और बेटे को जन्म दिया है। करीना कपूर मुंबई के ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में बीती रात को भर्ती हुई थीं।

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर दी खबर

उनकी डिलीवरी के दौरान पति सैफ उनके साथ मौजूद थे। ये खुशखबरी रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

आज सुबह 9 बजे बेबी को जन्म दिया

करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने बताया कि, करीना ने आज सुबह 9 बजे बेबी को जन्म दिया है। दूसरे बेबी की देखभाल के लिए सैफ अली खान ने पैटरनिटी लीव पर हैं।

साल 2016 में तैमूर को जन्म दिया था

करीना कपूर खान दोबारा मां बन गई हैं और छोटे नवाब तैमूर को छोटा भाई मिल गया है। इसके पहले साल 2016 में 20 दिसंबर को करीना ने अपने पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था।

दूसरे बच्चे को प्राइवेसी रखना चाहते हैं

करीना कपूर और सैफ अली खान फिलहाल अपने दूसरे बच्चे को प्राइवेसी रखना चाहते हैं। फिलहाल बच्चे के नाम के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।








संबंधित समाचार