Bhojpuri Holi Songs: सुनिए होली की मस्ती को दोगुना करने वाले ये भोजपुरी गाने, त्योहार का मजा हो जाएगा डबल

होली का त्योहार हो और उसमें भोजपुरी गानों का तड़का ना हो तो ये त्योहार फीका सा लगने लगता है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए उन भोजपुरी गानों के बारे में जो आपकी मस्ती को और डबल कर देंगे

Updated : 29 March 2021, 9:32 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः होली के मौके पर खेसारी लाल से लेकर पवन सिंह तक के भोजपुरी स्टार्स के ये गानें आपकी होली की मस्ती को और डबल कर देंगे। यहां देखें गानों की लिस्ट।

खेसारी लाल यादव का ‘लहंगा लाल हो गईल’ जहां तेजी से वायरल हो रहा है। होली के मौके पर मस्ती के डोज को डबल करने के लिए ये भोजपुरी गाने बेस्ट हैं।

पवन सिंह और शारवी यादव का ‘बबूनी तेरे रंग में’ होली स्पेशल गाना आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। होली का ये मस्ती भरा गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ​उर्फ निरहुआ और अंतरा सिंह का गाया हुआ गाना रंग डालबा दी डे साहब भी आपके होली के सेलिब्रेशन को बढ़ा देगा। ये गाना सुन आप खुद को ठिरकने से रोक नहीं पाएंगे। 

पवन सिंह का गाना 'भईया रंगले नया साड़ी' सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है।

 सुपर हिट गानों में से गाल रंगेगा होली की मस्ती के लिए एक बेहतरीन गाना है। ये वीडियो आपको भी होली के रंग में रंग देगी।

 

Published : 
  • 29 March 2021, 9:32 AM IST