
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 फीसदी दर्ज की गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक विभाग ने दिन में शहर में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह आठ बजे के आसपास समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 77 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
Published : 1 April 2023, 11:33 AM IST
Topics : New Delhi Rain weather Weather Updates दिल्ली एनसीआर बारिश मौसम