यूपी में IAS अफ़सरों का आधी रात को तबादलों का खेल जारी; बदायूँ, देवरिया, अयोध्या, सोनभद्र और औरैया के DM बदले गये

यूपी में लोकसभा चुनाव के बाद तबादलों का दौर जारी है। देर रात भी यूपी में कई अफसरों के तबादले हुए। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट

Updated : 14 July 2024, 7:18 AM IST
google-preferred

लखनऊ: यूपी में देर रात 11 आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं। चंद्र विजय सिंह को अब अयोध्या का डीएम बनाया गया है। वहीं दिव्या मित्तल को डीएम देवरिया और निधि श्रीवास्तव को डीएम बदायूं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक ये तबादले देर रात हुए हैं. नीचे तबादलों की जानकारी दी गई है-
1. निषि श्रीवास्तव (प्रतीक्षारत)- जिलाधिकारी, बदायू
2. नितीश कुमार (जिलाधिकारी, अयोध्या)- प्रबंध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि, आगरा
3. बद्री नाथ सिंह (विशेष सचिव, श्री राज्यपाल, उत्तर प्रदेश)- जिलाधिकारी, सोनभद्र
4. मनोज कुमार (जिलाधिकारी, बदायू)- सचिव, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज
5. अखण्ड प्रताप सिंह (जिलाधिकारी, देवरिया)-  मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ०प्र० राज्य ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण, लखनऊ
6. श्चन्द्र विजय सिंह (जिलाधिकारी, सोनभद्र)- जिलाधिकारी, अयोध्या
7. दिव्या मित्तल, (मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ०प्र० राज्य ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण, लखनऊ)- जिलाधिकारी, देवरिया
8. नेहा प्रकाश (जिलाधिकारी, ओरैया)- निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश
9. इन्द्र मणि त्रिपाठी (उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ)- जिलाधिकारी, औरैया 
10. देवीशरण उपाध्याय (सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज)- प्रतीक्षारत
11. प्रथमेश कुमार (विशेष सचिव, मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यू०पी०) - उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ

Published : 
  • 14 July 2024, 7:18 AM IST