हिंदी
नई दिल्ली: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय में लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई है। उन्हें अंतिम श्रद्धाजंलि देने वालों की भीड़ कांग्रेस हेड क्वार्टर में जुट रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा। इससे पहले एक घंटे के लिए उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय से ही उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान से साथ किया जाएगा। गृह मंत्रालय की तरफ से नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर 11.45 बजे अंतिम संस्कार कराने का फैसला लिया गया है।
नई दिल्ली: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने वाला है। कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संख्या में पूर्व पीएम को अंतिम श्रद्धाजंलि देने वालों की भीड़ उमड़ रही है। देखिये कांग्रेस मुख्यालय से डाइनामाइट न्यूज़ के वरिष्ठ संवाददाता मनोज टिबड़ेवाल आकाश की यह… pic.twitter.com/YCQyuWUJPn
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 28, 2024
जानकारी के अनुसार कांग्रेस और सभी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता मनमोहन सिंह के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
नई दिल्ली: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को उनके आवास मोतीलाल नेहरू मार्ग से अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय ले जाने की तैयारियां की जा रही, जहां आम जनता पूर्व पीएम के अंतिम दर्शन कर सकेगी।#ManmohanSingh #Congress @INCIndia pic.twitter.com/da0ULkbXXu
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 28, 2024
बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चूंकि अंतिम संस्कार रिंग रोड पर आईएसबीटी कश्मीरी गेट से सटे निगम बोध घाट पर होगा और कई वीवीआईपी हस्तियां भी अंतिम यात्रा में शामिल होंगी, इसे देखते हुए कुछ प्रमुख रास्तों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।
पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
Published : 28 December 2024, 9:19 AM IST
Topics : congress headquarters Darshan former PM HindiNews Manmohan Singh ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist New Delhi TrendingNews