हिंदी
कुशीनगर: जनपद में कृषि विश्वविद्यालय के शिलान्यास के लिए सीएम योगी के आगमन से क्षेत्र की जनता में खुशी है। आगामी 10 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुशीनगर के मैत्रेय परियोजना की भूमि पर महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को कहा कि कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना से आस पास के कई जिलों के किसानों को उन्नत खेती और युवाओं को कृषि, शिक्षा तथा रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि किसान हमेशा से ही योगी सरकार के एजेंडे में रहा है। मोदी सरकार की गारंटी है कि हम जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका लोकार्पण भी करते हैं।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने गोंडा में किया देश के सबसे बड़े एथेनॉट प्लांट का शिलान्यास
उन्होंने जोर देकर कहा कि 10 मार्च को कृषि विश्वविद्यालय का शिलान्यास होगा। दिसंबर में भवन बनकर तैयार हो जाएगा तथा 2026 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों और युवाओं को समर्पित कृषि विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना से कुशीनगर की जनता में काफी उत्साह का माहौल है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने सभी का स्वागत एवं आभार प्रकट किया।

बैठक को राज्यमंत्री अतुल सिंह, विधायक पीएन पाठक, मनीष जायसवाल, विनय प्रकाश गोंड, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, विवेकानंद पाण्डेय, मोहन वर्मा पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,पूर्व जिलाध्यक्ष नन्द किशोर मिश्र,लल्लन मिश्र, डॉ प्रेमचंद मिश्र, जय प्रकाश शाही,जगदम्बा सिंह, अखिलेश मिश्र, अजय तिवारी ने भी सम्बोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, कुशीनगर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, रामकोला नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय सहित सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष,मण्डल अध्यक्ष मौजूद थे।
Published : 8 March 2024, 5:50 PM IST
Topics : Agricultural University Kushinagar uttar pradesh Yogi Adityanath आधारशिला उत्तर प्रदेश कुशीनगर कृषि विश्वविद्यालय योगी आदित्यनाथ