
मुंबई: अभिनेता कृष्णा अभिषेक ने अपने मामा गोविंदा के सुपरहिट गाना 'चलो इश्क लड़ाएं' पर डांस किया है। कॉमेडियन कपिल शर्मा इस समय अपनी पूरी टीम के साथ कनाडा टूर पर हैं। उनके साथ कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर, राजीव ठाकुर और कीकू शारदा हैं, जो स्टेज पर उनके साथ परफॉर्म कर रहे हैं।
कपिल शर्मा ने कृष्णा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर शेयर किया है। इसमें कृष्णा अभिषेक 'चलो इश्क लड़ाएं' पर पोल डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वह बहुत खुश नजर आ रहे हैं और कीकू शारदा के अलावा बाकी टीम मेंबर्स उन्हें खूब चीयर कर रहे हैं। (वार्ता)
Published : 29 June 2022, 6:50 PM IST
Topics : Chalo ishq ladain Govinda Krishna Abhishek Mumbai अभिनेता कृष्णा अभिषेक चलो इश्क लड़ाएं डांस मुंबई