हिंदी
अबु धाबीः कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने बल्ले से अपने निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए टीम की कप्तानी छोड़ दी है ताकि वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित कर सकें। कार्तिक के कप्तानी छोड़ने के बाद इंग्लैंड के विश्वकप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन को टीम का नया कप्तान बनाया गया है।
कार्तिक के अनुसार वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और टीम के लिए योगदान देना चाहते हैं और इसलिए वह कप्तानी का दायित्व छोड़ रहे हैं। कार्तिक के नेतृत्व में कोलकाता ने इस सत्र के सात मैचों में चार जीत हासिल की है और उसे तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है और वह फिलहाल आठ अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।
Published : 16 October 2020, 3:50 PM IST
Topics : dinesh kartik IPL 2020 KKR sports इयोन मोर्गन कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट खेल दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी