हिंदी
महराजगंजः कोल्हुई में इन दिनों बाइक चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ते अपराध के बावजूद कोल्हुई पुलिस इन पर काबू पाने में असफल दिख रही है।
कोल्हुई के साप्ताहिक बाजार से शुक्रवार को लोकेश गुप्ता निवासी कम्हरिया बुजुर्ग थाना कोल्हुई की बाइक चोरी हो गई है। लोकेश ने अपनी बाइक UP 56 W 1161 पुराने थाने के पीछे खड़ी कर सब्जी लेने गए थे। सब्जी लेकर जब वापस लौटे तो बाइक गायब थी।
काफी खोज बीन करने के बाद जब बाइक नहीं मिली तो लोकेश ने कोल्हुई थाना में तहरीर दी है। बाइक चोरी की घटना कोल्हुई कस्बे से कई बार हो चुकी है। कोल्हुई पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।
Published : 16 January 2021, 4:21 PM IST
Topics : Kolhui Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश कोल्हुई कोल्हुई थाना कोल्हुई पुलिस क्राइम बाइक चोरी महराजगंज