हिंदी
महराजगंजः टीकर परसौनी स्थित जमुना प्रसाद शंभु प्रसाद इंटरमीडिएट कालेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पूर्व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांधा। आयोजक स्टूडेंट कैरियर क्लासेज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में चयनित कोचिंग संस्था के मेधावी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को तीन ग्रुपों में आयोजित किया गया।
यह हुए सम्मानित
प्रतियोगिता के उपरांत प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से विजेताओं को सम्मानित किया गया। अनन्या वर्मा, कुलदीप निषाद, समीक्षा सिंह, अमन चौरसिया, प्रियंका राव को सम्मानित किया गया। ग्रुप ए से रेहान अहमद प्रथम, श्वेता गोंड द्वितीय व अन्नू भारती ने तीसरा स्थान हासिल किया।
ग्रुप बी से सौरभ गुप्ता अव्वल रहे जबकि अनीश निषाद दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे नंबर पर अंकुर तिवारी रहे। ग्रुप सी से नितिन जायसवाल को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि शमा तरन्नुम सेंकेड रैंक व अनमोल श्रीवास्तव ने थर्ड रैंक अर्जित की।

यह बने अतिथि
प्रतिभा सम्मान समारोह में थानाध्यक्ष चौक शैलेंद्र शुक्ला ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया। कौशल किशोर पांडेय, संदीप पांडे, महिम्न त्रिपाठी प्रबंधक, डा मनौअर अली, विनोद वर्मा, ममता उपाध्याय प्रबंधक, डा. नूर मोहम्मद ने बतौर विशिष्ठ अतिथि की भूमिका निभाई।
मंच का संचालन अर्पणा त्रिपाठी ने किया जबकि अध्यक्षता ग्राम प्रधान टीकर विनीत पांडेय द्वारा की गई।
रहे मौजूद
इस अवसर पर संजीत कुमार गोंड, शिवम लाल श्रीवास्तव, गोरख, सरफुद्दीन, श्याम, प्रीति, रितु, विनीता गुप्ता, आशुतोष, जितेंद्र कुमार शर्मा, आशीष आदि मौजूद रहे।
Published : 5 November 2024, 8:33 PM IST
Topics : Dynamite Dynamite News Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Aakash प्रतियोगिता महराजगंज सामान्य ज्ञान