Uttarakhand Politics: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बारे में जानें कुछ बड़ी बातें

डीएन ब्यूरो

गढ़वाल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद तीरथ सिंह रावत अब उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। जानिए उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री से जुड़ी बड़ी बातें डाइनामाइट न्यूज़ पर

उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

गढ़वाल सीट से लोक सभा सांसद तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। देहरादून में विधानमंडल की बैठक में तीरथ सिंह रावत के नाम पर पार्टी विधायकों और नेताओं ने मुहर लगाई।

गढ़वाल लोकसभा (पौड़ी) से सांसद भी

वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ साथ गढ़वाल लोकसभा (पौड़ी) से सांसद भी हैं। वह 2000 में उत्तराखण्ड के प्रथम शिक्षा मंत्री चुने गए थे।

चौबट्टाखाल से भी भाजपा विधायक रह चुके हैं

तीरथ सिंह रावत चौबट्टाखाल से भी भाजपा विधायक (2012-2017) रह चुके हैं। इससे पहले वह फरवरी 2013 से दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे।

नए मुख्यमंत्री का फूल देकर किया गया स्वागत

पौड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अतिरिक्त 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।

उत्तर प्रदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं

तीरथ सिंह रावत हेमवती नंदन गढ़वाल विश्व विधालय में छात्र संघ अध्यक्ष और छात्र संघ मोर्चा (उत्तर प्रदेश) में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे।








संबंधित समाचार