
लखनऊ, 26 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आगामी सात अगस्त को शुरू होगा।
विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने यहां एक बयान में बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानमंडल का मानसून सत्र आगामी सात अगस्त से आहूत किया है।
राज्य विधानमंडल का यह इस साल का दूसरा सत्र होगा। इससे पहले फरवरी में बजट सत्र आहूत किया गया था।
भाषा सलीम अर्पणा
अर्पणा
Published : 26 July 2023, 7:19 PM IST