हिंदी
लखनऊः यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को नोटिस भेजकर बंगला खाली किये जाने को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे बदले की भावना करार बताते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने उन्नाव में विधायक द्वारा रेपकांड में पीड़ितों को इंसाफ दिलाने का काम किया। साथ ही सरकार की ज्यादतियों के खिलाफ समय-समय पर आवाज उठाती रहती हैं। इसलिये वे जनता के दिलों पर राज करती हैं और सरकार उनको परेशान करना चाहती हैं।
यह भी पढ़ेंः मोदी सरकार ने प्रियंका गांधी से छीना बंगला, लखनऊ में बनायेंगी नया आशियाना
बता दें कि 30 जून को कांग्रेस पार्टी द्वारा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया गया था। उस मामले 4 कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
इस मामले को लेकर उन्होंने कहा की कई नेता प्रदर्शन में नहीं मौजूद थे। इसके बावजूद उन्हें निशाना बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने का काम सरकार करना चाह रही है। मगर हमारा इससे मनोबल नहीं हमारा टूटेगा, बल्कि और अधिक जोश और उत्साहित के साथ हम सरकार की गलत नीतियों का विरोध करेंगे।
Published : 2 July 2020, 3:39 PM IST
Topics : Congress Lucknow Priyanka Gandhi uttar pradesh अजय कुमार लल्लू कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष यूपी