Haryana Assembly Elections: इन बड़े नेताओं की साख दांव पर, जानिये हॉट सीटों का समीकरण

डीएन ब्यूरो

आज हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिये मतदान हो रहे हैं। इस चुनाव में कईं हॉट सीटें हैं। आइये एक नजर डालते हैं इन हॉट सीटों के समीकरण पर। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट।

प्रतीकात्मक छवि
प्रतीकात्मक छवि


चण्डीगढ़: हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं। यहां 90 सीटों पर कुल 1031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चुनाव (Election) में कई बड़ी चेहरे मैदान में हैं। 

2.03 करोड़ पात्र मतदाता 
डाइनामाइट न्यूज
संवाददाता के मुताबिक इस चुनाव में 2.03 करोड़ मतदाता मतदान करने के पात्र हैं। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सैनी, इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) जैसे बड़े चेहरे भी चुनावी मैदान में शामिल हैं। आइये एक नजर हॉट सीटों के समीकरण पर डालते हैं। 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा: राज्य की गढ़ी-सांपला-किलोई हॉट सीट में से एक है। इस सीट पर कांग्रेस (Congress) और हुड्डा परिवार का वर्चस्व रहा है। इस सीट से कांग्रेस की तरफ से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनावी मैदान में हैं। वहीं इनको टक्कर देने के लिये भाजपा ने जिला परिषद अध्यक्ष मंजू हुड्डा को चुनावी मैदान में उतारा है। 2019 में इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जीत हासिल हुई थी। भूपेंद्र सिंह के पिता रणवीर सिंह भी 1968 में किलोई सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। 

नायब सिंह सैनी: हरियाणा विधानसभा चुनाव की सबसे चर्चित सीट कुरुक्षेत्र की लाडवा शुमार है। इस सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) चुनावी मैदान में हैं। सैनी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने मौजूदा विधायक मेवा सिंह को मैदान में उतारा है। 2019 में विधानसभा चुनाव में लाडवा में कांग्रेस प्रतयाशी मेवा सिंह को जीत मिली थी। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार पवन सैनी को शिकस्त दी थी।

यह भी पढ़ें | Julana Vidhansabha Seat: पहलवानी के बाद राजनीति में विनेश फोगाट का डंका, सालों बाद कांग्रेस उम्मीदवार की जीत

दुष्यंत चौटाला: इस विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला उचाना कलां सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। यह सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक है। 2019 के चुनाव में जजपा की तरफ से पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को यहां से जीत मिली थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रेम लता (Prem Lata) को 47452 मतों से हराया था। वहीं इस चुनाव में दुष्यंत चौटाला के सामने कांग्रेस से पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह, भाजपा से देवेंद्र चतर्भुज अत्री, आम आदमी पार्टी से पवन फौजी चुनावी मैदान में हैं।

अनिल विज: अंबाला कैंट सीट की गिनती भी हॉट सीटों में होती है। यहां से पूर्व गृह मंत्री अनिल विज चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अंबाला कैंट सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां एक तरफ 6 बार के विधायक अनिल विज हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस से पूर्व पार्षद परविंद्र सिंह परी मैदान में हैं। निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा भी मैदान में हैं। 2019 के चुनाव में अनिल विज भाजपा के टिकट पर उतरे थे। विज ने निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा को 20165 मतों से शिकस्त दी थी। 

रणजीत चौटाला: हरियाणा विधानसभा चुनाव में रानिया सीट खास सीट है। यहां से रणजीत चौटाला (Ranjeet Chautala) निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हैं। रणजीत रानियां विधानसभा सीट से टिकट चाह रहे थे, लेकिन भाजपा से टिकट नहीं मिला। इस पर नाराज रणजीत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और इसी सीट से निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे। इस सीट से अर्जुन चौटाला को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर भाजपा ने शीशपाल कंबोज, आप ने हैप्पी रानियां और कांग्रेस ने सर्व मित्र कंबोज को टिकट दिया है। 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत चौटाला इस सीट से जीते थे। 

अभय सिंह चौटाला: अभय सिंह चौटाला (Abhay Singh Chautala) ऐलनाबाद सीट से चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर भाजपा से अमीर चंद तलवारा और कांग्रेस से भरत सिंह बेनीवाल भी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर इंडियन नेशनल लोकदल का दबदबा रहा है। यहां 2019 में अभय सिंह चौटाला 11922 मतों से जीते थे। 

यह भी पढ़ें | BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, चुनाव हेतु तय होंगे प्रत्याशी

विनेश फोगाट: हरियाणा चुनाव में जुलाना (Julana) सीट भी चर्चित सीट है। यहां से कांग्रेस ने पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने कैप्टन योगेश बैरागी को फोगाट के खिलाफ मैदान में उतारा है। आप ने जुलाना में विनेश और योगेश के सामने पहलवान कविता दलाल को चुनावी मैदान में उतारा है। 


 










संबंधित समाचार