हिंदी
नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसे देखते हुए शनिवार को ही राज्य सरकार ने नए नियम लागू किए हैं। इसके बाद आज एक बार फिर से सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन की तरफ इशारा किया है।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की स्थिति नवंबर से भी चिंताजनक है। उस समय एक दिन में 8 हजार केस आये थे। अब 10 हजार अधिक केस एक दिन में आ रहा है। इसलिए हमें सतर्क रहना है। घर मे ज्यादा रहना है मास्क लगाना है। उन्होंने कहा कि हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते है। मगर केस बढ़ने के चलते हमे कुछ पबांदी लगाई गई है। ये आप लोगों की सुरक्षा के चलते लगाया गया है। अगर अस्पतालों में बेड कम पड़ने लगेंगे तो लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।
बता दें की इससे पहले शनिवार को सीएम ने कहा था कि दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा, पर सख्तियां बढ़ा दी जाएंगी। दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रविवार से दिल्ली मेट्रो, डीटीसी और क्लस्टर की बसों में सवारी क्षमता को घटा दिया गया है। नये आदेश के बाद अब मेट्रों, डीटीसी और क्लस्टर बसों में केवल क्षमता से 50 फीसदी सवारियों को ही सफर करने इजाजत है। मेट्रो और बसों में यात्री क्षमता को घटाए जाने के जारी आदेश की जानकारी का अभाव होने के कारण सावरिया बस में तैनात मशार्लो से बहस करते देखे गए। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दिल्ली में पहले से ही नाइट कर्फ्यू लगाने के साथ ही स्कूल बंद कर दिया गया हैं।
Published : 11 April 2021, 1:12 PM IST
Topics : CM Arvind Kejriwal Corona virus Delhi Lockdown अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस दिल्ली लॉकडाउन सीएम अरविंद केजरीवाल