महिलाओं एवं बच्चों को आत्मरक्षा तकनीक सिखाएगी यहां की पुलिस, जानिये फायदेमंद टिप्स

केरल पुलिस महिलाओं और बच्चों को आत्मरक्षा तकनीक सिखाने के लिए एक प्रशिक्षण आयोजित करेगी।पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 10 March 2023, 11:05 AM IST
google-preferred

तिरुवनंतपुरम:केरल पुलिस महिलाओं और बच्चों को आत्मरक्षा तकनीक सिखाने के लिए एक प्रशिक्षण आयोजित करेगी।

पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि दो-दिवसीय कार्यक्रम दक्षिणी राज्य के सभी जिलों में 11 और 12 मार्च को आयोजित किया जाएगा और यह पूरी तरह नि:शुल्क होगा।

राज्य पुलिस की अग्रणी सामुदायिक पुलिसिंग पहल 'जनमैत्री सुरक्षा परियोजना' के तहत आयोजित किया जा रहा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘ज्वाला’ महिलाओं और बच्चों को किसी भी तरह की हिंसा या अत्याचार से मुकाबले में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि महिला अधिकारी इच्छुक महिलाओं और बच्चों को आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण देंगी। यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जिला पुलिस प्रमुख अपने-अपने जिलों में कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे और रोजाना चार बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

Published : 
  • 10 March 2023, 11:05 AM IST

Related News

No related posts found.