Relationship Tips: लव मैरिज के बाद भी इन बातों का रखें खास ध्यान, कभी ना आएगी दरार

डीएन ब्यूरो

आज के समय में ज्यादातर लोग लव मैरिज कर रहे हैं, पर कई बार लव मैरिज में भी कुछ मुश्किलें आ जाती है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए लव मैरिज में आने वाली परेशानियों से निपटने के तरीकों के बारे में

चुनौतियों का सामना करना जरूरी

अलग-अलग राज्यों में रहे और अलग-अलग वातावरण में पले-बढ़े होने के कारण समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। कई बार नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने के साथ ही धैर्य बनाए रखने की भी जरुरत है। समय के साथ स्थिति में सुधार आने लगता है।

अडस्ट करना जरूरी

चाहे अरेंज मैरिज हो या प्रेम विवाह, शादी के बंधन में कई तरह के समझौते करने पड़ते हैं। एक व्यक्ति के साथ जीवनभर साथ रहने का फैसला करना एक सबसे बड़ा समझौता है और आपको इसका सम्मान करना चाहिए।

एक दूसरे की संस्कृति को समझें

अलग-अलग परिवार से होने के कारण कई बार संस्कृति और रिती-रिवाज भी अलग-अलग होते हैं। इसलिए लड़का-लड़की के साथ दोनों के परिवार को भी उनकी संस्कृति को भी समझने की कोशिश करनी चाहिए। आप अपने पार्टनर के लिए उनकी संस्कृति को जानने की कोशिश तो कर ही सकते हैं।

परिवार को समझें

एक दूसरे को समझने की बजाय परिवार को समझना चाहिए। आप दोनों को इस दौरान आने वाली हर चुनौतियों का सामना करना चाहिए ताकि आप दोनों अपना आने वाले नए रिश्ते को संवार सकें और उसे नई दिशा दे सकें।

परिवार की ख़ुशी के लिए

पार्टनर और परिवार की ख़ुशी के लिए उनके परंपरा और रीति रिवाजों का अपनाना ठीक है लेकिन अपनी जड़ों से दूर नहीं जाना चाहिए। शादी विवाह सिर्फ दो लोगों का नहीं बल्कि दो परिवारों और संस्कृति को एक करता है।








संबंधित समाचार