कासगंज हिंसा: चंदन की मौत का मुख्य आरोपी सलीम खान गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

कासंगज में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा को लेकर भड़की हिंसा में मारे गये चंदन गुप्ता के मुख्य आरोपी सलीम को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पिछले दिनों से सलीम को तलाश कर रही थी।

आरोपी सलीम खान
आरोपी सलीम खान


कासंगज: गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा को लेकर कासंगज में भड़की हिंसा में मारे गये चंदन गुप्ता के मुख्य आरोपी सलीम पुत्र बरकत उल्ला को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। चंदन हत्याकांड में कई लोग आरोपी हैं लेकिन मुख्य आरोपी सलीम, वसीम, नसीम हैं। पुलिस के मुताबिक सलीम ने चंदन पर छत से गोली चलाई थी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस सलीम से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करेगी।

चंदन की मौत के मामले में पुलिस लगातार सलीम की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही थी।

यह भी पढें: कासगंज हिंसा: सियासी तूफान तेज, आगरा-फिरोजाबाद में वीएचपी की तिरंगा यात्रा, कांग्रेस का प्रदर्शन 

फिलहाल सलीम को कासगंज कोतवाली में रखा गया है। चंदन हत्याकांड में तीन भाई सलीम, वासिम और नसीम मुख्य आरोपी हैं। जिसमें से सलीम को आज पुलिस ने गिरप्तार कर लिया है जबकि आरोपी वासिम और नसीम अभी भी फरार चल रहे हैं।

यह भी पढें: कासगंज हिंसा पर सीएम योगी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अराजकता बर्दाश्त नहीं 

गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा को लेकर कासगंज में भड़की हिंसा में मारे गए चंदन के आरोपियों ने लिस्ट जारी की। अब तक इस मामले में पुलिस ने 117 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं जबकि कई लोगों की तलाश अभी भी जारी है। 

यह भी पढें: कासगंज हिंसा: मुख्य आरोपी अब भी फरार, पुलिस रेड में घर से मिले देसी बम-पिस्टल 

मृतक चंदन का मुख्य आरोपी सलीम कासगंज हिंसा के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिये उसके घर पर भी छापेमारी की और तलाशी ली, जहां से पुलिस को देसी बम और पिस्टल मिले थे। शकील की तलाश में पुलिस की दबिशें लगातार जारी थी। 










संबंधित समाचार