Karwa Chauth 2020: आज पूरे देश में करवा चौथ की धूम, सुहागिन महिलाएं ऐसे करें करवा चौथ पर पूजा

डीएन ब्यूरो

आज पूरे देश में करवा चौथ की धूम है। करवा चौथ हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। अखंड सुहाग के लिये महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को देखने के बाद व्रत तोड़ती है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या है करवा चौथ का शुभ मुहूर्त।

करवा चौथ पूजा थाली

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवा चौथ हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह भारत के पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में समेत कई कई जगहों पर मनाया जाने वाला पर्व है। आज के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

करवा चौथ व्रत

आज के दिन सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को 16 श्रृंगार करके मां गौरी, भगवान शंकर, गणेश व कार्तिकेय की पूजा आराधना करती हैं। इसके साथ ही चन्द्र को अर्घ्य देकर पति को चलनी से देखने के बाद व्रत तोड़ती हैं।

करवा चौथ

यह व्रत सुबह सूर्योदय से पहले करीब 4 बजे के बाद शुरू होकर रात में चंद्रमा दर्शन के बाद पूरा होता है। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5.30 बजे से 6.48 तक है। वहीं 8.15 पर चंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ होगा।

व्रत करती महिलाएं

आज के दिन सुहागिन महिलाएं लाल रंग के कपड़े पहन ही पूजा आराधना करें। क्योंकि लाल रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है। अगर आप चाहें तो पीले रंग का वस्त्र भी पहन सकती हैं।








संबंधित समाचार