कर्नाटक के शिमोगा में बड़ा हादसा, डाइनामाइट ब्लास्ट से 8 लोगों की मौत, कई घरों को नुकसान

कर्नाटक के शिमोगा में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक धमाके से अब तक कुल 8 लोगों की मौत हो गई। कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

Updated : 22 January 2021, 9:37 AM IST
google-preferred

शिमोगा: कर्नाटक के शिमोगा में बीती रात एक बड़ा हादसा हुआ। यहां  डाइनामाइट में ब्लास्ट के कारण अब तक कुल 8 लोगों की मौत हो गई। धमाके के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा है। धमाके के कारण पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत दल के सदस्यों ने बचाव अभियान चलाया। अब तक दो शवों को निकाला गया है। पुलिस ने धमाके में कुल 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मामले की जांच जारी है। 

पुलिस का कहना है कि यह ब्लास्ट जिस जगह हुआ, वो शिमोगा शहर से करीब 5 किमी. की दूरी पर है। डाइनामाइट के कारण विस्फोट होना बताया जा रहा है। धमाका एक ट्रक में हुआ है, जिसमें जिलेटिन मौजूद था। इसी ट्रक में मौजूद 6 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई है। मजदूरों के अलावा दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई। धमाके का असर आसपास के घरों तक हुआ है।

पुलिस के मुताबकि यह धमाका गुरुवार रात करीब साढ़े दस के आसपास हुआ। धमाके की जोरदार आवाज सुनाई दी। धमाके की स्थानीय लोगों ने शिकायत की, साथ ही सोशल मीडिया पर भी स्थानीय लोगों ने इस धमाके का जिक्र किया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी और मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री बीएस. येदियुरप्पा ने इस मामले की हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं, साथ ही दोषियों को सख्त सजा देने की बात कही है।

Published : 
  • 22 January 2021, 9:37 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.