हिंदी
बेंगलुरु: कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार येदियुरप्पा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य क जनता ने भाजपा को बहुमत दिया है।
उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस मुक्त कर्नाटक का जनादेश दिया है। गठबंधन को लेकर वह हाइकमान से बात करेंगे।
येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा को बहुमत दिया है। यह बात अलग है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के करीब है, जिससे साबित होता है कि राज्य की जनता ने कांग्रेस के खिलाफ जनादेश दिया है। कांग्रेस जनता की भावनाओं के खिलाफ चोर दरवाजे से सरकार बनाना चाह रही है।
Published : 15 May 2018, 4:14 PM IST
No related posts found.