
नई दिल्लीः कपूर पूजा-पाठ का जरूरी हिस्सा होता है। पर क्या आप जानते हैं कि कपूर आपकी खूबसूरती को कई गुणा बढ़ा सकता है।
1. कपूर में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेंटरी प्रोपर्टी आपको पिंपल और इससे होने वाली जलन और सूजन से राहत दिलाता है। इसके लिए कपूर को गुलाबजल में मिलाकर प्रभावित एरिया पर लगाएं। इससे आपको रैशेज से भी राहत मिलेगी।
2. कपूर आपके बालों को मजबूती देकर इनके झड़ने की परेशानी से बचाता है। इसके साथ ही, ये बालों में चमक भी लाता है। हफ्ते में दो बार सोने से पहले कपूर और नारियल तेल लगाकर सिर की मालिश करें। सुबह इसे धो लें।
3. अगर आपको फटी एड़ियों की परेशानी है, तो रात में सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह साफ करके कपूर और बादाम तेल मिलाकर एड़ियों पर लगाएं। सुबह इसे गुनगुने पानी से धो लें।
Published : 26 May 2020, 6:30 PM IST
Topics : beauty tips Lifestyle ब्यूटी टिप्स लाइफस्टाइल