हिंदी
कन्नौज: जिले में भाजपा पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर हत्या करवाये जाने का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उनकी ही पार्टी की भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य अमिता ’नेहा’ त्रिपाठी ने लगाया है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नेहा त्रिपाठी ने आज यानि मंगलवार (9 जुलाई) को जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देते हुए कहा कि भाजपा पूर्व सांसद सुब्रत पाठक जब से चुनाव हारे हैं यह अपना आपा खो बैठे हैं। जिस दिन चुनाव का रिजल्ट निकलना था उसके एक दिन पहले यह हमारे गांव गए थे।
जहां पर इन्होंने हमारे विपक्षीगण संदीप और प्रदीप तिवारी के घर पर बैठकर इन्होंने बात की थी। इसमें मनोज अग्निहोत्री के साथ में इन लोगों की चर्चा हुई थी और इन लोगों के साथ में एक अखिलेश नामक हिस्ट्रीशीटर है, जो बहुत बड़े अमाउंट में पैसा लेकर लोगों की हत्या करने का काम करता है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नेहा त्रिपाठी ने कहा कि सुब्रत पाठक ने हमारे पूरे परिवार की हत्या करने के लिए 20 लाख रूपये की सुपारी दिला दी। मैंने कप्तान साहब 25 जून को ही सारी चीजें साक्ष्य के साथ ही अवगत करा दी थी। जिसमें एसओजी की टीम लगी हुई है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नही की गई है। इसमें निश्चित तौर पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो अपराधी है वह पकड़ा जाना चाहिए। इस बात की शिकायत जिला प्रशासन के साथ-साथ उन्होंने अपने महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष व मुख्य अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जी से भी यह बात रखी है। मुख्यमंत्री जी से भी साक्ष्य के साथ पूरे चीजें दिखाऊंगी।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नेहा त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने उन पर भू माफिया का आरोप लगाया है। जबकि भूमाफिया बनने के लिए इतनी जमीन तो होनी चाहिए, जबकि मेरे नाम पर सिर्फ 3 बीघा ही जमीन है। उनका उद्देश्य है हमारे परिवार की हत्या करवाना है और इसका मुख्य कारण चुनावी रंजिश है।
Published : 9 July 2024, 4:34 PM IST
Topics : allegations bjp District President kannauj Subrata Pathak आरोप कन्नौज जिलाध्यक्ष भाजपा सुब्रत पाठक