
लखनऊः कमलेश तिवारी की पत्नी को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक14 नवंबर को कमलेश तिवारी की पत्नी के आवास पर पत्र से जान से मारने की धमकी मिली है।
14 नवंबर को उनके घर के सामने लिफाफा मिला था। लिफाफे को खोलने पर 9 पन्ने का निकला पत्र। 2 पन्ने उर्दू भाषा मे लिखे हुए थे। जिन्हें अनुवाद करने पर पता चला की वो जान से मारने की धमकी के हैं। किरन तिवारी ने महाराष्ट्र के लातूर, मुड़खेड़ ताल्लुका स्थित शिवा जी चौक गणेश नागो आप्टे के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।नाका थाने में दर्ज हुई FIR पुलिस जांच में जुटी।
यह भी पढ़ेंः रिश्ते हुए शर्मसार- पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म
मामले में लखनऊ की नाका थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। उधर धमकी के बाद किरण तिवारी ने जेड प्लस सुरक्षा की मांग की है।
Published : 22 November 2019, 4:47 PM IST
Topics : fir Kamlesh Tiwari Lucknow threat UP Police uttar pradesh उत्तर प्रदेश कमलेश तिवारी लखनऊ हिंदूवादी नेता