
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव की सभी 81 सीटों पर आज मतगणना हो रही है। राज्य में 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले गए थे। पहले चरण में 66 प्रतिशत और दूसरे चरण में 68 प्रतिशत मतदान हुए थे।
इंडिया गठबंधन के लिए बड़ी चुनौती
पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड में कांग्रेस, जेएमएम और राजद गठबंधन को जीत मिली थी। हालांकि, इस बार सभी एग्जिट पोल ने बीजेपी वाले एनडीए को आगे दिखाया है। ऐसे में कांग्रेस और जेएमएम गठबंधन के सामने एक बार फिर सरकार बनाने की कड़ी चुनौती मानी जा रही है।
झारखंड चुनाव: ताजा रुझान
इंडिया ब्लॉक: 41
एनडीए: 37
अन्य: 03
Published : 23 November 2024, 9:01 AM IST
Topics : Election2024 INDIA Block Jharkhand Election Result Jharkhand Election Result Live JharkhandElection2024 JMM MaharashtraElection2024 NDA ResultsOnDynamiteNews UPByPolls