
झांसी: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर गांधी जयंती के मौके पर जनपद में साइकिल यात्रा का आयोजन किया जाना था लेकिन सपा कार्यकर्ता ऐन मौके पर साइकिल को ही भूल गये और अति उत्साहित होकर उन्होंने साइकिल के स्थान पर बाइक रैली निकाल डाली।
गांधी जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी द्वारा साइकिल रैली के स्थान पर बाइक रैली को देख हर कोई अंचभित हो गया। जहां से भी यह रैली गुजरी लोग इसे आश्चर्यजनक तरीके से देखते रहे। कोई यह नहीं समझ सका कि यह सपा की रैली है। बाद में जब जिले के बड़े नेताओं को इसकी जानकारी मिली तो वे भी अचंभे में पड़ गये। बताया जाता है कि सपाइयों ने फैशन के चलते ऐसा किया।
Published : 2 October 2018, 1:46 PM IST
Topics : Bike Rally Cycle Yatra Jhansi Samajwadi Party गांधी जयंती झांसी बाइक रैली समाजवादी पार्टी साइकिल यात्रा