हिंदी
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर जेट एयरवेज ने अपने यात्रियों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। जेट एयरवेज ने सात दिन की सेल का ऐलान किया है। इस ऑफर के मुताबिक किराये में 50 फीसदी की तक की छूट दी गई है। कंपनी के अनुसार इस ऑफर का लाभ 24 जनवरी से 30 जनवरी तक उठाया जा सकता है। ऑफर पाने के लिए 30 जनवरी मध्यरात्री तक बुकिंग कराई जा सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार ऑफर का लाभ लेने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर तत्काल यात्रा के लिए टिकेट लिए जा सकते है। वहीं घरेलू यात्रा के लिए प्रीमियम श्रेणी में 1 फरवरी या उसके बाद और इकोनॉमी श्रेणी में 8 फरवरी या उसके बाद की यात्रा की बुकिंग कराई जा सकती है।
इसी के साथ घरेलू यात्रियों के लिए शर्त रखी गई है कि वे प्रीमियम श्रेणी में 8 दिन और इकोनॉमी श्रेणी में 15 दिन बाद के ही टिकेट बुक करा सकेंगे। बता दें कि यह ऑफर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय यात्रायों के लिए है और यह लाभ एक तरफ के टिकेट या आने-जाने दोनों के टिकेट पर मिलेगा।
Published : 25 January 2019, 2:40 PM IST
Topics : गणतंत्र दिवस जेट एयरवेज टिकट बुकिंग रिपब्लिक डे ऑफर
No related posts found.