हिंदी
संयुक्त राष्ट्र: जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए अपने व्यक्तव में कहा कि वह उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से बिना किसी शर्त के मिलने को तैयार हैं।

सुगा ने शुक्रवार को कहा, 'जापान के नए प्रधानमंत्री के तौर पर मैं बिना किसी शर्त के किम जोंग उन के साथ मुलाकात करने के लिए तैयार हूं।'
उन्होंने कहा कि जापान और उत्तर कोरिया के बीच एक रचनात्मक संबंध स्थापित करना से न केवल दोनों देशों के कई मुद्दों का हल निकलेगा, बल्कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में भी इसका योगदान होगा(वार्ता )
Published : 26 September 2020, 10:20 AM IST
No related posts found.