International: जापान के सात प्रांतों में आपातकाल घोषित

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के लगातार बढ़ते हुए प्रकोप के बीच जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने देश के सात प्रांतों में एक महीने के लिए आपातकाल लागू करने की घोषणा की है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 April 2020, 5:21 PM IST

टोक्यो: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के लगातार बढ़ते हुए प्रकोप के बीच जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने देश के सात प्रांतों में एक महीने के लिए आपातकाल लागू करने की घोषणा की है।

आबे ने मंगलवार को इस संबंध में एक बयान जारी कर कहा कि टोक्यो और ओसाका के अलावा कनंगावा, सैतामा, चीबा, हयोगो और फुकुओका में एक माह तक आपातकाल लागू रहेगा। (वार्ता)

Published :  7 April 2020, 5:21 PM IST