Site icon Hindi Dynamite News

Jammu And Kashmir: पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, LoC के पास गोलीबारी में दो जवान शहीद

पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की। इस गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गये हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरा मामला।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Jammu And Kashmir: पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, LoC के पास गोलीबारी में दो जवान शहीद

श्रीनगर: पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की। इस गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गये हैं। 

पाकिस्तानी सैनिकों ने सुंदरबानी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर की फायरिंग 

इस बारे में बात करते हुए रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुंदरबानी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की। वहीं भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। गोलीबारी में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये और बाद में उनकी मौत हो गयी।

ड्यूटी के दौरान उनपर की गई गोलीबारी

शहीद जवानों की पहचान नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमेन सुखबीर सिंह के रूप में की गयी है। बताया जा रहा है कि जब ये दोनों जवान राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास ड्यूटी कर रहे थे, उसी वक्त उनपर फायरिंग की गई।

Exit mobile version