
उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के जोफर गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस और सेना के संयुक्त तलाशी अभियान में आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जिससे दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इलाके में दो से तीन आतंकी को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है।
इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।
बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब सुरक्षाबल जिले के रामनगर क्षेत्र के जोफर इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।
उधमपुर-रियासी रेंज के DIG मोहम्मद भट ने कहा कि उधमपुर जिले के रामनगर के एक गांव में सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना ने इलाके को घेर लिया है।
बता दें कि कठुआ जिले के सनयाल इलाके में 24 मार्च को आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसके बाद से अब तक तीन मुठभेड़ हुईं। पिछले 17 दिनों से सुरक्षाबल एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने वाले आतंकियों पर पैनी नजर रख रहे हैं।
Published : 9 April 2025, 3:46 PM IST
Topics : Dynamite News Jammu and Kashmir terrorists Encounter Udhampur Encounter Udhampur Encounter News Udhampur Police