Gaganyaan Mission: इसरो ने लॉन्च किया गगनयान मिशन का क्रू मॉडल, TV-D1 का हुआ परीक्षण, जानिये इसके बारे में

महत्वाकांक्षी गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम से जुड़े पेलोड के साथ परीक्षण यान का शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे प्रक्षेपण किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 October 2023, 10:46 AM IST

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश): महत्वाकांक्षी गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम से जुड़े पेलोड के साथ परीक्षण यान का शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे प्रक्षेपण किया गया।

इससे पहले, इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने यान में विसंगति आने की जानकारी दी थी।

इसरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पहले जानकारी दी थी, ‘‘प्रक्षेपण रोके जाने के कारण का पता लगा लिया गया है और उसे दुरुस्त कर दिया गया है। प्रक्षेपण आज पूर्वाह्न 10 बजे होगा।’’

रॉकेट का प्रक्षेपण पहले सुबह आठ बजे के लिए निर्धारित था, लेकिन बाद में इसे दो बार कुल 45 मिनट के लिए टाला गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने इसके बाद बताया कि किसी विसंगति के कारण प्रक्षेपण तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि टीवी-डी1 रॉकेट का इंजन तय प्रक्रिया के अनुसार चालू नहीं हो सका था।

Published : 
  • 21 October 2023, 10:46 AM IST