Site icon Hindi Dynamite News

Most Powerful Countries: क्या भारत नहीं है शक्तिशाली देश? देखिए कौन से देशों ने किया भारत को पीछे

'विकसित भारत' के सपने के बीच भारत शक्तिशाली देशों की लिस्ट के टॉप 10 में भी नहीं आता है। एक लिस्ट में भारत को छोटे देशों से भी पीछे रखा गया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Most Powerful Countries: क्या भारत नहीं है शक्तिशाली देश? देखिए कौन से देशों ने किया भारत को पीछे

अमेरिका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) समेत देश के तमाम नेता भारत को शक्तिशाली और विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखते हैं, लेकिन इससे पहले ही भारत को दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट से ही बाहर कर दिया गया है। ऐसे में सवाल उठाए जा रहे हैं कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है, चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति है और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके बावजूद भी भारत को पावरफुल देशों में नहीं गिना गया, जबकि सऊदी अरब और इज़राइल जैसे छोटे देशों को सूची में शामिल किया गया हैं। आइये आपको बताते हैं कि इस लिस्ट को किसने बनाया है और क्यों भारत को इस लिस्ट से बाहर रखा गया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों (Most Powerful Country of World) की साल 2025 की लिस्ट को फोर्ब्स (Forbes) ने जारी किया है। यह संस्था हर साल इस तरह की लिस्ट जारी करती है। इसके अलावा दुनिया के सबसे अमीर लोगों, दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों और सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट भी फोर्ब्स जारी करती है।

लिस्ट में टॉप पर है अमेरिका

दुनिया के शक्तिशाली देशों की इस लिस्ट में अमेरिका (America) टॉप पर है, जबकि 10वें नंबर पर इजरायल ने जगह बनाई है। वहीं दूसरे नंबर चीन और तीसरे नंबर पर रूस का नाम शामिल है। इसके अलावा चौथे नंबर पर UK, पांचवें नंबर पर जर्मनी, छठे नंबर पर दक्षिण कोरिया, सातवें नंबर पर फ्रांस, आठवें नंबर पर जापान, नौवें नंबर पर सऊदी अरब और दसवें नंबर पर इजराइल का नाम मौजूद है। 

कैसे तैयार की गई लिस्ट

चलिए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट को किन पैमानों पर तैयार किया गया है। इस लिस्ट को देश के नेता, आर्थिक प्रभाव, राजनीतिक प्रभाव, मजबूत अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन और सैन्य शक्ति के आधार पर बनाया गया है। 

भारत क्यों नहीं है इस लिस्ट में शामिल

भारत को इस लिस्ट से बाहर किये जाने पर कई विशेषज्ञों और नागरिकों के मन में सवाल आ रहे हैं कि आखिर भारत को कैसे इस लिस्ट से बाहर रखा गया। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर है और इसकी दर तेजी से बढ़ रही है। भारतीय सेना चौथी सबसे बड़ी सेना है और इसके पास आधुनिकतम हथियार और मिसाइल क्षमताएं हैं। इसके अलावा, भारत वैश्विक राजनीति में एक मजबूत भूमिका निभाता है और G20, BRICS, और QUAD जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों का महत्वपूर्ण सदस्य है। फिर भी, इस रैंकिंग में भारत को स्थान क्यों नहीं मिला? 

ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स

वहीं दूसरी तरफ हाल ही में ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स ने भी शक्तिशाली देशों लिस्ट जारी की थी जिसमें भारत को चौथे स्थान पर रखा गया था। यह लिस्ट शक्तिशाली देशों की सैन्य ताकत पर आधारित थी। लेकिन फॉर्ब्स की लिस्ट में भारत को टॉप 10 में जगह नहीं दी गई। वहीं फॉर्ब्स के अनुसार फरवरी 2025 तक भारत सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में 12वें स्थान पर है।  

अब देखने वाली बात ये है कि फोर्ब्स का रैकिंग मेथड भारत के प्रभाव को आंकने में फेल हो गया है या फिर सच में भारत इन 10 देशों से पीछे है। 

Exit mobile version