हिंदी
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के टाइटल स्पॉन्सर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, IPL का टाइटल स्पॉन्सर Vivo को बदलकर TATA कर दिया गया है। साल 2022 से क्रिकेट स्टेडियम में Vivo IPL की जगह TATA IPL शोर गूंजता हुआ दिखाई देगा।
इस बात जानकारी IPL के चेयरमैन बृजेश पटेल ने खुद दी है। IPL के चेयरमैन बृजेश पटेल ने बताया कि साल 2022 से IPL टाइटल स्पॉन्सर TATA होगा। टाटा चाइनीज कंपनी Vivo की जगह लेंगे।
11 जनवरी को IPL गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में काउंसिल ने कई बड़े फैसले लिए है। उन फैसले के अनुसार ही TATA को IPL का नया टाइटल स्पॉन्सर बनाया गया है। बता दें कि साल 2018 में चीनी कंपनी Vivo ने IPL का टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स खरीदा था। Vivo ये कॉन्ट्रैक्ट साल 2022 तक के लिए था।
Published : 11 January 2022, 3:53 PM IST
Topics : cricket tournament IPL IPL New Title Sponsor Tata TATA IPL Vivo इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट टाइटल स्पॉन्सर विवो