Sports: आईपीएल में लगातार पांचवीं जीत हासिल करने के बाद KL Rahul ने कही ये महत्वपूर्ण बातें

आईपीएल-13 में लगातार पांचवीं जीत हासिल करने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कई बातें कही हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या कहा है केएल राहुल ने।

Updated : 27 October 2020, 3:51 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल मैच खेला गया था। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाईट राइडर्स को आठ विकेट हराकर जीत दर्ज कर ली। इसके साथ ही प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।

 लगातार पांचवीं जीत हासिल करने के बाद केएल राहुल ने कही ये बातें

आईपीएल-13 में लगातार पांचवीं जीत हासिल करने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कई बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि लगातार पांच जीत पूरी टीम के प्रयास के से ही संभव हो पाया है। इस जीत से वह और उनकी पूरी टीम काफी खुश हैं।

केएल राहुल

केएल राहुल न आनेवाले मैच में जीत की जताई उम्मीद

आगे राहुल ने कहा कि “बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों अच्छी रही है। हम सब को विश्वास था कि स्थति हमारे पक्ष में हो सकती है। इस बात से खुश हूं कि सभी चीजें अच्छी हो रही हैं और उम्मीद है कि आनेवाले मैंच में भी हम जीत हासिल करेंगे।

Published : 
  • 27 October 2020, 3:51 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement