Site icon Hindi Dynamite News

International: सोमालिया में बाढ़ से 25 लोगों की मौत

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने को बताया कि सोमालिया में भारी बारिश से आयी बाढ़ की वजह से अब तक 25 लोगों की जान चली गयी है और 47 लोग घायल हुए है।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
International: सोमालिया में बाढ़ से 25 लोगों की मौत

मोगादिशू: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने को बताया कि सोमालिया में भारी बारिश से आयी बाढ़ की वजह से अब तक 25 लोगों की जान चली गयी है और 47 लोग घायल हुए है।डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को कहा कि देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण दो लाख 70 हजार से अधिक लोगों को विस्थापित किया है तथा बाढ़ से आजीविका और बुनियादी ढांचे का भी नुक्सान हुआ है।

डब्ल्यूएचओ सोमालिया ने ट्वीट कर कहा इस विनाशकारी स्थिति में डब्ल्यूएचओ सोमालिया आपदा से प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य सेवाए प्रदान कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय समन्वय मामलों के विभाग ने बताया है कि बाढ़ से अभी तक 547,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। (वार्ता)

Exit mobile version