हिंदी
नई दिल्लीः अगले साल अप्रैल तक भारत को 16 और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से मिल जाएगा। जानकारी के मुताबिक अगले साल अप्रैल तक भारत के पास कुल 21 राफेल विमान आने वाले हैं। 5 नवंबर को राफेल विमानों का अगला बैच भारत आएगा। इसमें 3 राफेल लड़ाकू विमान शामिल होंगे।
पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच वायु सेना को फ्रांस से जल्द ही तीन और राफेल लड़ाकू विमान मिलने वाले हैं जिससे उसके पास कुल आठ राफेल विमान हो जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार वायु सेना को पांच नवम्बर को फ्रांस से तीन और राफेल लड़ाकू विमान मिलने वाले हैं जिससे वायु सेना के बेड़े में राफेल विमानों की संख्या आठ पहुंच जायेगी क्योंकि उसे पांच विमान पहले ही मिल चुके हैं।
नवंबर के बाद जनवरी में राफेल को बनाने वाली कंपनी दसॉ एविएशन 3 और राफेल विमानों की डिलीवरी देगी। इसके बाद फिर मार्च में 3 और विमान भारत को सौंपा जाएगा। अप्रैल 2021 में भारत को फ्रांस 7 और राफेल विमानों की डिलीवरी करने जा रहा है। इस तरह से भारत को अप्रैल 21 तक कुल 21 राफेल विमानों की डिलीवरी मिल जाएगी।
Published : 28 October 2020, 4:37 PM IST
Topics : fighter plane France Indian air force Rafale aircraft फ्रांस भारत भारतीय वायुसेना राफेल लड़ाकू विमान