हिंदी
मुंबई: अमेरिकी सांसदों के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई स्थित नौसेना के पश्चिमी कमान मुख्यालय का दौरा किया। नौसेना ने यह जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल में रोहित खन्ना और डेबोरा रॉस के अलावा विदेश मंत्रालय के अवर सचिव विक्रम कृष्णमूर्ति भी शामिल थे।
दौरे पर आए सदस्यों ने शुक्रवार को नौसेना के पश्चिमी कमान (डब्ल्यूएनसी) के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल संजय भल्ला और कमान के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को नौसेना के पश्चिमी कमान की भूमिका, जिम्मेदारी और गतिविधियों से अवगत कराया गया। प्रतिनिधिमंडल ने स्वदेशी विध्वंसक आईएनएस कोच्चि का दौरा भी किया।
नौसेना ने बताया कि भारत और अमेरिका हर साल आयोजित वाले समुद्री सुरक्षा संवाद के पक्षकार हैं और पिछले दो दशकों में भारत-अमेरिका नौसेना के रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं।
विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘दोनों नौसेनाएं हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसलिए समुद्री क्षेत्र में सहयोग दोनों देशों के बीच जुड़ाव का सबसे स्थायी और महत्वपूर्ण पहलू है।’’
Published : 14 August 2023, 12:15 PM IST
Topics : Indian Navy Mumbai us congress Western Naval Command Headquarters अमेरिका नौसेना प्रतिनिधिमंडल मुख्यालय मुंबई सांसद