
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने भारतीय दूतावास के एक कर्मचारी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मचारी पर जासूसी के आरोप है और आतंकी संगठन आईएसआई से आरोपी के तार जुड़े बताया जा रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार कर्मचारी का नाम सत्येन्द्र सिवाल है, जिसकी इन दिनों मॉस्को दूतावासा,रूप में तैनाती है। सत्येन्द्र सिवाल पर आईएसआई के साथ गोपनीय दस्तावेज देने और कई जानकारी शेयर करने के आरोप हैं।
यह भी पढ़ें: चौकी इंचार्ज को गोली मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर
गिरफ्तार आरोपी सत्येन्द्र सिवाल मूल रूप से यूपी के हापुड़ का रहने वाला है। आरोपी से इस मामले में आगे की पूछताछ जारी है।
Published : 4 February 2024, 12:21 PM IST
Topics : arrested espionage Indian Embassy Meerut uttar pradesh उत्तर प्रदेश गिरफ्तार जासूसी भारतीय दूतावास मेरठ