Site icon Hindi Dynamite News

Afghanistan: काबुल में फंसे भारतीयों को लेकर उड़ा वायु सेना का C-130J विमान, आज होगी वापसी, जानिये वहां के हालात

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तार में हालत लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। वहां कई भारतीयों के फंसे होने के खबर है। इस बीच राहत की खबर यह है कि भारतीय वायु सेना का एक विमान काबुल में फंसे भारतीयों को लेकर वतन के लिये उड़ा है। पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Afghanistan: काबुल में फंसे भारतीयों को लेकर उड़ा वायु सेना का C-130J विमान, आज होगी वापसी, जानिये वहां के हालात

नई दिल्ली: तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में हालात चिंताजनक बने हुए है। वहां बड़ी संख्या में भारतीयों के फंसे होने की खबर है, जिनकों सुरक्षित भारत वापस लाने की कवायद जारी है। इस बीच राहत की खबर यहा है कि भारतीय वायु सेना का C-130J विमान काबुल में फंसे 85 भारतीयों लेकर भारत के लिये उड़ गया है। ये सभी लोग आज वतन लौट रहे हैं। इसके बाद कई भारतीय वहां फंसे हुए है, जिनकी सुरक्षित वापसी की सरकार की कोशिशें जारी है।

बता दें कि तालिबान  के कब्‍जे के बाद वहां फंसे भारतीयों को निकालने के अभियान में भारतीय वायुसेना लगातार जुटी हुई है। भारतीय इस काम में मदद में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में भारतीय वायु सेना के विमान C-130J ने 85 से अधिक भारतीयों के साथ काबुल से उड़ान भरी है।

बताया जाता है कि वायु सेना के इस विमान सी-130जे विमान ने काबुल से उड़ान भरने के बाद ईंधन भरने के लिए ताजिकिस्तान में लैंड किया है। इसके बाद जल्‍द ही विमान ने वहां से भी  भारत के लिये उड़ान भर ली है। यह विमान सभी भारतीयों को लेकर आज देश लौट रहा है।  

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को काबुल में फंसे करीब 140 भारतीय वायु सेना के विमान से ही भारत लौटे थे। इनमें भारतीय नागरिक, पत्रकार, राजनयिक, एम्बेसी का अन्य स्टाफ और भारतीय सुरक्षाकर्मी शामिल थे। इस विमान ने पहले गुजरात के जामनगर में लैडिंग की थी। उसके बाद यह विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरा था। 

Exit mobile version