
ब्रिस्बेन: भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले अभ्यास मैच रविवार को मैदान गीला होने के कारण रद्द कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने जीता त्रिकोणीय खिताब
बारिश के कारण मैदान गीला होने से टॉस नहीं हुआ और मैच बिना कोई गेंद फेंके रद्द करना पड़ा।
महिला विश्व कप 21 फरवरी से शुरू होना है। भारत ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, बंगलादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ है जबकि पाकिस्तान ग्रुप बी में थाईलैंड, वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ है। (वार्ता)
Published : 16 February 2020, 3:05 PM IST
Topics : cricket International Pakistan sports अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल टी 20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट पाकिस्तान भारत