एशियाई खेल हॉकी में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने, जानिये कब होगी रोमांचक भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम को चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों के लिए एक ही ग्रुप में रखा गया है जहां इन दोनों टीमों का सामना 30 सितंबर को होगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 8 August 2023, 6:05 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली:  भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम को चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों के लिए एक ही ग्रुप में रखा गया है जहां इन दोनों टीमों का सामना 30 सितंबर को होगा।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारत और पाकिस्तान को जापान, बांग्लादेश, सिंगापुर और उज्बेकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 24 सितंबर को उज्बेकिस्तान से खेलेगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम को भी ग्रुप ए में रखा गया है जहां उसका सामना हांगकांग, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और मलेशिया से होगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 27 सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ करेगी।

पुरुष वर्ग के ग्रुप बी में दक्षिण कोरिया, मलेशिया, चीन, ओमान, थाईलैंड और इंडोनेशिया जबकि महिला वर्ग के ग्रुप बी में जापान, चीन, थाईलैंड, कजाकिस्तान और इंडोनेशिया शामिल हैं।

भारतीय पुरुष टीम उज्बेकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने के बाद 26 सितंबर को सिंगापुर तथा 28 सितंबर को जापान से भिड़ेगी। पाकिस्तान से उसका मुकाबला 30 सितंबर को होगा जबकि लीग चरण में उसका आखिरी मैच दो अक्टूबर को बांग्लादेश से होगा।

पुरुष वर्ग का फाइनल छह अक्टूबर को जबकि महिला वर्ग का फाइनल इसके एक दिन बाद खेला जाएगा।

Published : 
  • 8 August 2023, 6:05 PM IST

Related News

No related posts found.