
दिल्ली: देश भर में 75वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है। इस बार पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। साथ ही इसके लिए बहुत पहले से ही खास तैयारियां भी की गई है।
स्वतंत्रता दिवस पर हर साल दिल्ली के लाल किले की प्राचीर पर देश के प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि लाल किले पर पहली बार ध्वजारोहण कब किया था?
यह भी पढ़ें: इन वजहों से चुने गए तिरंगे के ये तीन रंग, जानिये इन रंगों के पीछे की पूरी कहानी
15 को नहीं इस दिन फहराया गया था तिरंगा
दिल्ली के लाल किले पर पहली बार 16 अगस्त 1947 को सुबह 8:30 पर ध्वजारोहण किया गया था। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले की प्राचीर से पहली बार ध्वजारोहण किया था।
यह भी पढ़ें: इस तरह अस्तित्व में आया प्यारा तिरंगा, जानिये सबसे पहले कब और कहां किया गया था ध्वजा रोहण
बजी थी शहनाई
कुछ इतिहासकारों की मानें तो आजाद भारत की सुबह की शुरूआत शहनाई बजी थी। ऐसा कहा जाता है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू की ये इच्छा थी कि आजाद भारत की पहली सुबह की शुरूआत बिस्मिल्लाह खां द्वारा बजाई गई शहनाई की धुन से हो।
Published : 13 August 2022, 6:22 PM IST
Topics : Delhi Independence Day Independence Day 2022 Prime Minister Red Fort दिल्ली प्रधानमंत्री लाल किला स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस 2022