
विशाखापट्टनमः भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक रन यशस्वी जायसवाल (209) ने बनाए। वहीं, इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन, रेहान अहमद और शोएब बशीर ने 3-3 विकेट झटके।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, रोहित शर्मा ने 14 रन, यशस्वी जायसवाल ने 209, शुभमन गिल ने 34 रन, श्रेयस अय्यर ने 27, रजत पाटीदार ने 32 रन, अक्षर पटेल को 27 रन, केएस भारत ने 17 रन, रविचंद्रन अश्विन ने 20 रन, कुलदीप यादव ने 8 रन, जसप्रीत बुमराह ने 6 रन और मुकेश कुमार शून्य पर आउट हो गए। एक्सट्रा- 2 रन
यह भी पढ़ें- टेस्ट में भारतीयों का जलवा, यहां देखिये टॉप-3 खिलाड़यों के नाम
टीम इंडिया की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार (डेब्यू), अक्षर पटेल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार।
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, जेम्स एंडरसन और शोएब बशीर।
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
दूसरा टेस्ट- 2 फरवरी (विशाखापट्टनम)
तीसरा टेस्ट- 15 फरवरी (राजकोट)
चौथा टेस्ट- 23 फरवरी (रांची)
पांचवां टेस्ट- 7 मार्च (धर्मशाला)
Published : 3 February 2024, 12:13 PM IST
Topics : Ind vs Eng India Latest News Rohit Sharma test match इंग्लैंड टेस्ट मैच भारत यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा