यूपी में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली के कंझावाला जैसी खौफनाक घटना, 12 KM तक शव को घसीटती रही कार, शरीर बना लोथड़ा
उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली के कंझावाला जैसी दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां एक कार शव को 12 किलोमीटर तक घसीटते रहे। पूरा शरीर मांस का लोथड़ा बनकर रह गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
![यमुना एक्सप्रेसवे पर खौफनाक घटना (फाइल फोटो)](https://static.dynamitenews.com/images/2023/02/07/incident-like-delhis-kanjhawala-on-yamuna-expressway-in-up-the-car-dragged-the-dead-body-for-12-km-the-body-became-a-lump/63e1fee6478fa.jpg)
नोएडा: उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह दिल्ली के कंझावाला जैसी दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है। आगरा से नोएडा जा रही एक कार शव में शव फंस गया और शव को कार से 12 किलोमीटर तक घसीटा गया। इस दौरान डेड बॉडी लोथड़े में तब्दील हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कार ड्राइवर और कार सवारों को हिरासत में ले लिया है। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब तीन बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार सवार महिला और पुरूष आगरा से नोएडा के लौट रहे थे। कार सवारों को दिल्ली आना था। इस दौरान यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 106 पर कार के नीचे एक शव फंस गया और लगभग 12 किलोमीटर कर कार से घसीटता गया। लेकिन कार चालक को इसकी जानकारी नहीं हुई।
यह भी पढ़ें |
Yamuna Expressway पर भीषण हादसा, चालक जिंदा जला दो अन्य घायल
बताया जाता है कि स्विफ्ट डिजायर कार यमुना एक्सप्रेस वे पर जब मांट टोल पर रुकी तो वहां के कर्मचारियों की नजर कार के नीचे फंसे शव पर पड़ी, तब जाकर मामला सामने आया। लेकिन तब तक मृतक शरीर सड़क पर घसीटते-घसीटते के लोथड़ा बन चुका था। केवल उसका चेहरा ही बचा था।
बताया जाता है कि शव कार के पिछले हिस्से में फंसा हुआ था और घिसटते हुए 12 किलोमीटर तक आ गया। मामला सामने आने पर सभी के होश उड़ गये।
यह भी पढ़ें |
Crime In UP: नोएडा में मेट्रो स्टेशन के पास शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने की जांच शुरू
मांट टोल प्लाजा पर पुलिस को भी मामले की जानकारी हुई तो नजदीकी चौकी से मौके पर पुलिस भी आ गई। तब शव को कार से निकाला गया। पुलिस ने ड्राइवर समेत कार सवारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पुलिस को घटनास्थल माइल स्टोन 106 पर मरने वाले के जूते मिले। इससे पुलिस यही अनुमान लगा रही है कि घटना माइल स्टोन 106 पर हुई है। अभी मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।