सिसवा विधानसभा के सपा कार्यकर्ताओं के विशाल सम्मेलन में पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने कहा- कार्यकर्ताओं के हर सुख-दुख में खड़ा हूं साथ

डीएन ब्यूरो

कड़ाके की ठंड व गलन के बावजूद 317 सिसवा विधानसभा के कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन निचलौल में सम्पन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष तथा बूथ सदस्य मौजूद रहे। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



निचलौल (महराजगंज): समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य होना चाहिये राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने का। जब तक हमें यह लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाता तब तक एक भी कार्यकर्ता को चैन से नहीं बैठना है। हमें दिन-रात मेहनत करनी है। यह कहना है उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और 317 सिसवा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे सुशील कुमार टिबड़ेवाल का।

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे के शिकार युवकों के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल, 25-25 लाख के सहायता देने की मांग

वे बतौर मुख्य अतिथि निचलौल में सिसवा विधानसभा के सपा नेताओं, पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, बूथ सदस्यों के एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल

यह भी पढ़ें: सिसवा विधानसभा में पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नेतृत्व में याद किया गया सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को

सम्मेलन की खास बात यह रही कि कड़ाके की ठंड व गलन के बावजूद विधानसभा के हर कोने से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भाग लेने पहुंचे थे।

सिसवा विधानसभा के सपा नेताओं, पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, बूथ सदस्यों की भारी भीड़

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि सारी साजिशें बेनकाब हुईं और सपा कार्यकर्ताओं के दम पर उन्होंने रिकार्डतोड़ 65 हजार वोट पाकर एक इतिहास बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा हम चुनाव हारे हैं लेकिन मनोबल नहीं। 

कड़ाके की ठंड व गलन के बावजूद बड़ी संख्या में जुटे सपा नेता और कार्यकर्ता

श्री टिबड़ेवाल ने इस बात पर खास जोर दिया कि सिसवा विधानसभा के हर एक बूथ पर अधिक से अधिक मजबूत कार्यकर्ताओं की फौज को खड़ा किया जाये तभी भाजपा के जाल से जनता को मुक्ति मिलेगी तथा सपा जीतेगी।

गांव-गांव में सपा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया सपा कार्यकर्ताओं ने

पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख में वे दिन-रात खड़े हैं। इस आतातायी जुल्मी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता जीतोड़ मेहनत करें। जहां कहीं भी अत्याचार दिखे तुरंत उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाय।

पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल को सुनते सपा पदाधिकारी

सपा कार्यकर्ताओं के विशाल सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल चौहान, सिसवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष महातम यादव, निवर्तमान अध्यक्ष विद्यासागर यादव, शिवनाथ मद्देशिया, विजय यादव, रामआसरे कुशवाहा, भोला यादव, जिला पंचायत सदस्य राम आशीष यादव, जिला पंचायत सदस्य अमित पासवान, डा. ए.एच. खुसरु, विजय साहनी, श्याम सुंदर गुप्ता, हरिशंकर यादव, संजय यादव, घनश्याम मौर्या, श्याम बिहारी साहनी, मान सिंह, राकेश दूबे, भोजराज साहनी, लोरिक यादव, रामआसरे गुप्ता, विनोद यादव, सतीश यादव, कुंदन सिंह, राकेश सिंह रिंकू, राकेश गुप्ता, प्रमोद शर्मा, प्रवीण सिंह, अयूब खान, मुन्ना मद्देशिया, अनमोल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, कैलाश प्रजापति, विजय जायसवाल, गोपाल विश्वकर्मा, सूरज मद्देशिया, विमलेश पटेल, गुड्डु पांडेय, नियाज खां, धीरज विश्वकर्मा, साबिर अली, हनीफ अली, तय्यब अंसारी, दिनेश यादव, नदीम अहमद, पवन यादव, शमशाद आलम, राघवेन्द्र मद्देशिया, श्रीराम यादव, बिहारी प्रसाद, नूरलैन, दिलदार आलम, आझाद, नमीर, मेराज, अभिषेक मिश्रा, अमित यादव, मुबारक अली, अजीत चौरसिया, ओम प्रकाश यादव, घनश्याम कुशवाहा, आबिद अंसारी, शब्बीर अली, अवधेश यादव, शेषराज यादव, उमेश शर्मा, अजित चौरसिया, बिट्टू यादव, पुनीत तिवारी, संतोष निगम, सुरेश कसौधन, रामकृपाल चौहान, अमरनाथ शर्मा, सुनील चौधरी, राकेश पटेल, संत कुमार आदि सपा नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।  










संबंधित समाचार