
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ देहात क्षेत्र में पांच दिन से लापता साजिद की हत्या में उसकी प्रेमिका का हाथ सामने आया है जिसने अपने एक पुरुष साथी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि कस्बा किठौर के गांव ललियाना निवासी 40 वर्षीय साजिद गांव में वेल्डिंग की दुकान चलाता था। गत 25 जून की सुबह वह अपनी दुकान पर गया था। अपने बेटे से कुछ देर बाद वापस आने की बात कहकर कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा। (वार्ता)
Published : 2 July 2022, 6:10 PM IST
Topics : Meerut murdered uttar pradesh उत्तर प्रदेश क्राइम प्रेमिका मेरठ साजिद हत्या