हिंदी
साइंस ने खूब तरक्की कर ली है इस बात में कोई दो राय नहीं है। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं ये आपको पता चल जाएगा। आपके घर में कपड़े घोने की मशीन होगी, और जिनके घर में नहीं होगी उन्होंने इसके बारे में सुना जरूर होगा। वहीं आपने बर्तन धोने की मशीन के बारे में भी सुना होगा। अब अगर हम आपको कहें कि अब मार्केट में इंसान को साफ करने की भी मशीन आ गई है तो आप क्या हमारी बात पर यकीन करेंगे?
हां यकीन करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन यह सच है, ये कारनामा कर दिखाया है टेक्नोलॉजी में सबसे एडवांस माने जाने वाले देश जापान ने। जी हां, जापान के इंजीनियरों ने अब इंसान को साफ करने की मशीन बना दी है। इस मशीन का नाम मिराई निन्जेन सेंटाकुकी MIRAI, NINGEN, SENTAKUKI रखा गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, ओसका स्थित शावरहेड कंपनी साइंस द्वारा इस मशीन का आविष्कार किया गया है। इस मशीन को ओसाका कंसाई एक्सपो में प्रदर्शित किया जाएगा, जहां पर लोग इसे ट्राई कर पाएंगे। यह मशीन इसांन को साफ करने के लिए 15 से 20 मिनट का समय लेती है। यह मशीन इंसानों को धोने के लिए AI की मदद से लोगों को एनालाइज़ करेगी इसके बाद उनकी जरूरत के हिसाब से ही उनके शरीर को साफ करने का काम शुरू करेगी।
कैसे काम करेगी ये मशीन
इस मशीन का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इंसान को मशीन के पॉर्ड में बैठना होगा। इसके बाद आधा पॉड गर्म पानी से भर जाएगा। फिर पानी के जेट्स से हवा से बनने वाले छोटे बुलबुले बनने शुरू हो जाएंगे। ये बुलबुले स्किन में मौजूद गंदगी को साफ करने का काम करेंगे। साथ साथ मशीन शरीर की जानकारी भी इकट्ठा करती रहेगी। जिससे शरीर के हिसाब से सही तापमान में शरीर की धुलाई की जाएगी। कंपनी के अनुसार, ये मशीन इंसान के स्किन से गंदगी दूर करने के साथ-साथ लोगों के दिमाग को भी रिलेक्स कर देगी।
Published : 11 December 2024, 8:15 PM IST
Topics : Dynamite News Human Washing Machine Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akaash डाइनामाइट न्यूज़ वॉशिंग मशीन