हिंदी
पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दंगल में करोड़पतियों की भरमार है। हर दल के पास इनकी लंबी सूची है। इस लिस्ट में मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे अनंत सिंह सबसे पहले आते हैं।
राजद के 95 फीसद प्रत्याशी करोड़पति
पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 93 प्रत्याशियों के पास पांच करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इतना ही नहीं एनडीए गठबंधन से अलग हुई एलजेपी ने भी चुनावी मैदान में 25 करोड़पति प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं अनंत सिंह के पास अभी 68 करोड़ की संपत्ति है। राजद के 95 फीसद (41 में 39) प्रत्याशी करोड़पति हैं।
लिस्ट में कांग्रेस और जेडीयू भी शामिल
करोड़पतियों की सूची देखी जाए, तो जेडीयू प्रत्याशी भी लिस्ट में शामिल हैं। अतरी से जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी की खुद की संपत्ति 53.19 करोड़ है। वहीं नवादा से जेडीयू के कौशल यादव हैं, जिनकी संपत्ति 26.13 करोड़ है। कुटुंबा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कुमार हैं, जिनकी संपत्ति 33.65 करोड़ है।
Published : 21 October 2020, 2:23 PM IST
Topics : bihar Bihar Election Mokama Rich Candidates करोड़पति बिहार बिहार विधानसभा चुनाव मोकामा विधानसभा क्षेत्र